फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फायरिंग से थर्राया सफियासराय, मजदूर को बचाने आए युवकों को बेरहमी से पीटा, जानें क्या है मामला?

Fri, 03 Apr 2026 07:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग और मारपीट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। मजदूर पर हुए हमले के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डकरासत खजुरिया गांव में गुरुवार देर रात दबंगई और वर्चस्व का खौफनाक चेहरा सामने आया। सिंचाई बांध के पास गेहूं का भूसा समेट रहे एक मजदूर पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया गया, बल्कि कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गई।

विज्ञापन


ईंट-भट्ठा मालिकों पर लगा आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर कारेलाल यादव अपने काम में जुटा था। तभी ईंट-भट्ठा मालिक अनिल सिंह और सुनील सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने लाइसेंसी हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में अफरा-तफरी मचा दी।

युवकों को भी बनाया गया निशाना
आरोप है कि इसके बाद कारेलाल यादव को हथियार के बट से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जब गांव के ही राजीव कुमार और अमन कुमार उसे बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट की, जिससे वे भी लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


पूरे गांव में तनाव का माहौल
घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने सफियासराय थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बेटियों की मां होना पड़ा भारी, ससुराल में दो बहुओं की बेरहमी से पिटाई, खून से लथपथ पहुंचीं अस्पताल
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?

वहीं, थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें