फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों की भिड़ंत, युवक को मारी गोली; स्मैक कारोबार का वारदात से जुड़ा लिंक

Wed, 29 Jan 2025 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: खगड़िया में वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वारदात की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के मानसी रेल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानसी रेलवे मैदान के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव के वार्ड-6 निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जितो सिंह के बेटे आनंद कुमार उर्फ मेंटल (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना के बाद मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
 
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि खुटिया रोड स्थित गजल ग्रुप के सदस्य शंकर यादव के बेटे राजा कुमार ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया। मानसी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

 
स्मैक कारोबार से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद स्मैक के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो गुटों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। एक गुट इलाके में हो रहे इस अवैध व्यापार का विरोध कर रहा था, जिससे दूसरा गुट नाराज था। इसी विवाद ने बुधवार की रात हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी तक जा पहुंचा।
 
इलाके में बढ़ी पुलिस सतर्कता
घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें