फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर

Thu, 22 May 2025 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: खगड़िया में गौछारी रेलवे स्टेशन पर IAF जवान कुनाव की मौत हो गई। वे पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। सात मई को ही उनकी शादी हुई थी, पर इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मृतक भारतीय वायुसेना के जवान कुनाल कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में गुरुवार को एक दुखद हादसे में भारतीय वायु सेना (IAF) के 27 वर्षीय जवान की मौत हो गई। जवान चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी असंतुलित होकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुनाल कुमार के रूप में की गई है, जो खगड़िया जिला अंतर्गत खताहा नगर परिषद क्षेत्र के निवासी थे। घटना की जानकारी देते हुए खगड़िया जीआरपी थाने के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि कुनाल कुमार बागडोगरा एयरबेस पर तैनात थे। हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष के बाद उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन किया था ताकि वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार में भाजपा विधायक को हुई जेल, कोर्ट ने दिया है आदेश; जानिए क्या है मामला
 
कुनाल गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। अपने घर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन गौछारी पर उतरने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, यह स्टेशन ट्रेन की आधिकारिक ठहराव सूची में नहीं था, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने पर जवान ने वहीं उतरने की कोशिश की और ट्रेन से गिर पड़े।
विज्ञापन

 
सात महीने पहले ही हुई थी शादी
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जवान की सात मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया। कुनाल के असमय निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक तौर पर यह एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें