फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगड़िया डीएम का औचक निरीक्षण: आरटीपीएस में लापरवाही पर शो-कॉज, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया रियलिटी चेक

Wed, 25 Jun 2025 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: डीएम ने सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया, जहां उन्हें 60 दिन से अधिक पुराने कई आवेदन लंबित मिले। प्रक्रिया में लापरवाही देख डीएम ने बीपीआरओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को गोगरी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीपीएस काउंटर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और महादलित बस्ती का जायजा लिया। कई जगहों पर लापरवाही मिलने पर डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अभिषेक पलासिया, डीटीओ विकास कुमार, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड, एसडीओ सुनंदा कुमारी, बीडीओ राजाराम पंडित, सीओ दीपक कुमार और नगर परिषद पदाधिकारी सोनी कुमारी भी मौजूद रहे।

बीपीआरओ को नोटिस

विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया, जहां उन्हें 60 दिन से अधिक पुराने कई आवेदन लंबित मिले। प्रक्रिया में लापरवाही देख डीएम ने बीपीआरओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीएम अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय, मदारपुर पहुंचे। यहां बच्चों की पढ़ाई का स्तर परखने के लिए उन्होंने कक्षा में खुद गणित का टेस्ट लिया। परिणाम संतोषजनक पाए गए, लेकिन डीएम ने गणित शिक्षक को चेताया कि अगली बार यदि सुधार नहीं दिखा तो बीआरएस की कार्रवाई की जा सकती है।

पढ़ें: ट्रेन के शौचालय में छुपा था शराब का जखीरा, उत्पाद विभाग ने किया खुलासा; सात डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

महादलित बस्ती में योजनाओं की हकीकत जानी

विज्ञापन

डीएम ने गोविंदपुर गांव स्थित महादलित बस्ती का भी दौरा किया। यहां उन्होंने राशन कार्ड, जॉब कार्ड और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। निरीक्षण के दौरान डीएम गोगरी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की स्थिति जानी। उन्होंने मौके पर ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंतिम चरण में डीएम ने एसडीओ कार्यालय परिसर में जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान एक युवती ने अपनी मां की मृत्यु के बाद मुआवजा और मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत की, वहीं एक महिला ने राशन में कटौती की बात कही। डीएम ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें