फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका हलाल विवाद: भाजपा नेता फिर बोले- हिंदू धर्म के हिसाब से सामान खरीदें, चाहे वह झटका मीट ही क्यों न हो

Fri, 23 Feb 2024 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Jhatka Halal Controversy: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं अपने धर्म का प्रचार करता हूं तो इसमें क्या बुरा है। असदुद्दीन ओवैसी अपने धर्म का प्रचार करते हैं और मुसलमानों को एकत्रित करने की बात करते हैं तो कोई भूचाल नहीं मचता। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से झटका मीट को लेकर बयानबाजी की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं चाहता हूं कि छोटे-बड़े सभी जिलों में हिंदू अपनी सुविधा के हिसाब से खाने-पीने का सामान खरीदें, चाहे वह झटका मीट ही क्यों न हो। दरअसल, पिछले दिनों गिरिराज सिंह ने गिरिराज अमर झटका मीट की एक दुकान को लेकर ट्वीट किया था। उसके बाद से झटका मीट को लेकर सियासत गर्म है।

विज्ञापन


भाजपा नेता और हिंदू धर्म के झंडाबरदार गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं अपने धर्म का प्रचार करता हूं तो इसमें क्या बुरा है। मुसलमान अपने धर्म का प्रचार करते हैं तो उससे कोई भूचाल नहीं आता है। असदुद्दीन ओवैसी अपने धर्म का प्रचार करते हैं तो उससे कोई भूचाल नहीं आता है। वह अपने धर्म का प्रचार करते हैं और मुसलमानों को एकत्रित करने की बात करते हैं तो कोई भूचाल नहीं मचता। लेकिन मैं अगर हिंदुओं को कहता हूं कि अगर मीट खाते हो तो खाओ, मगर अपने धर्म के हिसाब से खाओ... झटका खाओ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि अगर किसी मुसलमान को कहो कि अगर झटका मीट खाते हो तो खाओ तो वह नहीं खाएंगे। ये अच्छी बात है, वह अपने धर्म को मानते हैं तो मैं उन्हीं से सीख लेकर अपने हिंदू भाइयों को कहता हूं कि मीट खाते हो तो खाओ। लेकिन हमारे धर्म में हलाल नहीं झटका है, झटका मीट खाएं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि देश के छोटे-बड़े शहरों में हिंदू अपने धर्म के अनुरूप खाने-पीने का सामान खरीदे, चाहे वह झटका मीट ही क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें