फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमालपुर स्टेशन से अगवा तीन साल का मासूम फरक्का एक्सप्रेस से सकुशल बरामद, मानव तस्करी की साजिश नाकाम

Sat, 04 Jul 2026 06:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए तीन वर्षीय आदर्श कुमार को आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस के एस-5 कोच से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में मुंगेर निवासी मोहम्मद टिप्पू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जमालपुर स्टेशन से अगवा मासूम फरक्का एक्सप्रेस से बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए तीन वर्षीय मासूम को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में फरक्का एक्सप्रेस से सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में कथित मानव तस्करी की बड़ी साजिश भी नाकाम हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में बच्चे को बेचने की योजना होने की बात स्वीकार की है।

स्टेशन से भीड़ का फायदा उठाकर मासूम का अपहरण

घटना शनिवार देर रात की है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बैसा गांव निवासी बमबम यादव का तीन वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार अपनी नानी के साथ देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से रात करीब 10:25 बजे जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रात लगभग दो बजे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति मासूम को लेकर अप फरक्का एक्सप्रेस में सवार होकर किऊल की ओर फरार हो गया।

आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से फरक्का एक्सप्रेस में मिला बच्चा

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, एस्कॉर्ट पार्टी और कंट्रोल रूम सक्रिय हो गए। कंट्रोल रूम के निर्देश पर किऊल स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस को रोककर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रेन के एस-5 कोच से मासूम आदर्श कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

पूछताछ में सामने आई बच्चे को बेचने की साजिश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के महरपुर निवासी मोहम्मद टिप्पू के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को पटना में 50 हजार रुपये में बेचने की योजना बना रहा था। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े चार अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपा गया मासूम

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद मासूम आदर्श कुमार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ अधिकारी सुजीत कुमार ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें