फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, झारखंड-कोलकाता एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 07:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर बोकारो जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से हथियार निर्माण सामग्री के साथ दो कारीगर गिरफ्तार किए गए, जबकि मुख्य आरोपी सूरज साव फरार है। पुलिस कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ। टीम ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरिडीह बाजार स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और एक गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार निर्माण से जुड़ा सामान बरामद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  दोबारा होगी एनटीपीसी परीक्षा, झारखंड के इन दो परीक्षा केंद्रों के लिए आरआरबी ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और कई दर्जन कैन बियर के कार्टन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो कारीगरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बिहार के मुंगेर और खगड़िया जिलों के रहने वाले व्यक्तियों के रूप में हुई है। इस अवैध फैक्ट्री का मुख्य संचालक सूरज साव मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और इसकी कड़ियाँ अन्य राज्यों से भी जुड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें