फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में दिनदहाड़े लूट, बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा

Fri, 20 Jun 2025 02:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में दिनदहाड़े बाघा आरओबी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से लाखों रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मचारी कैश लेकर बैंक जा रहा था। डीएसपी ने इसे संदिग्ध मामला बताया है क्योंकि पीड़ित ने राशि को लेकर बार-बार बयान बदले हैं। पुलिस जांच में जुटी है और लूट की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से 6 लाख 82 हजार 725 रुपये लूट लिए। वारदात शुक्रवार दोपहर सुभाष चौक स्थित बाघा आरओबी (ओवर ब्रिज) पर हुई, जब कर्मचारी बाजार समिति से रकम लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीएमएस कंपनी का कर्मचारी सोनू कुमार बैग में नकदी लेकर बैंक जा रहा था। जैसे ही वह पन्हास साइड से ओवर ब्रिज पर चढ़ा, पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। बदमाशों ने हथियार सटा कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत ही कंपनी और लोहियानगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया मामला संदिग्ध
सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार और लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि पहले पीड़ित ने 5 लाख 47 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही, फिर राशि बदलकर 6.82 लाख बताई। बार-बार बयान बदलने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बेगूसराय में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में दहशत है। दिनदहाड़े हुए इस लूट कांड ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें