फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दो मासूम बेटियों की मां का कत्ल, पति ने धारदार हथियार से रेता गला; वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर

Thu, 12 Nov 2026 12:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के जमालपुर में बुधवार देर रात पति दशरथ मंडल ने धारदार हथियार से पत्नी पूजा देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात सदर बाजार फाड़ी के समीप हुई। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात सदर बाजार फाड़ी के समीप हुई। हत्या के बाद आरोपी पति दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतका के मायके में चीख-पुकार मच गई। इस वारदात में दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

2015 में हुई थी शादी, कुछ साल बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पूजा देवी की शादी वर्ष 2015 में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी। दशरथ रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था। बाद में उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर नौकरी छोड़ दी थी। दंपती की दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे। परिवार के लोगों ने कई बार आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच तनाव बना रहा। मामला एक बार पुलिस थाने तक भी पहुंचा था।

भाई का आरोप- बहन को लंबे समय से किया जा रहा था प्रताड़ित

पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में थाने में आवेदन भी दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।

आधी रात को भाई को फोन कर दी हत्या की सूचना

बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर उसकी हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पूजा खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जमालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें