फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: गिरिराज बोले- जिनकी बुनियाद भ्रष्टाचार हो, वे जन विश्वास यात्रा निकाल रहे; नीतीश को लेकर कही ये बात

Mon, 19 Feb 2024 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि इनकी हालत तो ऐसी है कि यह लोग पैदा होते ही अरबपति हो गए और अब जनता के बीच जाकर के जन विश्वास की मांग कर रहे हैं। पीएम मोदी को तो देश ने पहले ही दे दिया है जन विश्वास को।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपा नेता सह केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो खुद ही विश्वास के लायक नहीं हैं, वे विश्वास यात्रा को निकाल रहे हैं। तेजस्वी यादव भी खुद लुटेरे हैं और जिनका गिरेवान ही लूट के बुनियाद पर खड़ा है, उनसे हमारे पीएम मोदी के 10 साल के विश्वास से कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि UPA की सरकार सवाल और भ्रष्टाचार से घिरी हुई रही है। और ये पीएम मोदी की बात कर रहे हैं। गिरिराज ने कहा कि सीएम नीतीश ने इनके पास रहे विभाग की जांच की बात की तो इससे खुजली क्यों हो रही है।

विज्ञापन

 
‘तेजस्वी की जेल जाने बारी है अब’
गिरिराज सिंह ने कहा कि इनकी हालत तो ऐसी है कि यह लोग पैदा होते ही अरबपति हो गए और अब जनता के बीच जाकर के जन विश्वास की मांग कर रहे हैं। पीएम मोदी को तो देश ने पहले ही दे दिया है जन विश्वास को। लालू यादव पूरी जिंदगी संपत्ति कमाने के चक्कर में जेल जा चुके हैं और अब बेटे की भी बारी है जेल जाने की। वहीं, नीतीश कुमार के पलटने पर सिंह ने कहा कि ये तो नीतीश कुमार ही जानें।
 
पीएम मोदी के लिए पढ़े कसीदे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ऋषि के समान हैं। हम सभी क्षेत्र में आगे बढ़ गए हैं और भारत का इंपोर्ट कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सर्व गुण से भारत को आगे बढ़ाने का एक बड़ा अनुष्ठान है और इसको पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व के सामने अब कोई भी आगे नहीं टिकने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें