फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नकली खाद के कारोबार का खुलासा, 700 बोरा उर्वरक और 500 बोरा जिंक जब्त

Mon, 09 Nov 2026 08:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय में नकली और अवैध उर्वरक के कारोबार के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबपुर कमाल प्रखंड के हिराटोल और रघुनाथपुर करारी इलाके में छापेमारी कर करीब 700 बोरा संदिग्ध उर्वरक, 500 बोरा जिंक और 300 खाली बोरे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
खाद दुकान में छापेमारी करते जिला प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में नकली और अवैध उर्वरक के कारोबार के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबपुर कमाल प्रखंड में बेगूसराय-खगड़िया सीमा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के पास हिराटोल और रघुनाथपुर करारी इलाके में सुबह-सुबह छापेमारी कर अवैध उर्वरक के कारोबार का खुलासा किया गया।

विज्ञापन


इस कार्रवाई में करीब 700 बोरा अवैध उर्वरक, पांच किलोग्राम के 500 बोरा जिंक और 300 खाली बोरे समेत भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई है। दरअसल, कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध तरीके से डीएपी, पोटाश और अन्य उर्वरकों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों की टीम पुलिस बल एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान संबंधित परिसर में ताला बंद मिला। इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए ताला खुलवाया गया और परिसर की सघन तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध उर्वरक और उनके निर्माण एवं पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई।

कार्रवाई के दौरान करीब 700 बोरा अवैध उर्वरक, पांच किलोग्राम के 500 बोरा जिंक, 300 खाली बोरे तथा उर्वरक की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले रंग सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। बरामद उर्वरकों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट से ही उर्वरकों की गुणवत्ता और उनकी वास्तविक प्रकृति का खुलासा हो सकेगा।

इस मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। कृषि विभाग अब इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार, बस पलटने से तीन की मौत व 44 यात्री घायल; टायर फटने की आशंका

जिला कृषि पदाधिकारी ने छापेमारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बलिया, बिपिन कुमार और साहेबपुर कमाल की पूरी कृषि टीम के कार्यों की सराहना की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नकली और अवैध उर्वरक के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

खाद दुकान में छापेमारी करते जिला प्रशासन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें