फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का सड़क जाम, सहायता राशि की मांग को लेकर किया हंगामा

Sun, 14 Sep 2025 10:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। परहम पंचायत के वार्ड 9, 10, 11, 12 और 13 की बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने बच्चों के साथ मिलकर मुंगेर–लखीसराय एनएच-80 परहम के पास सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
मुंगेर में सड़क पर उतरे बाढ़ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मुंगेर जिले के कई क्षेत्र पुनः बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। परहम पंचायत के वार्ड नंबर 9, 10, 11, 12 और 13 के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर मुंगेर–लखीसराय एनएच-80 परहम के पास सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं और घर-घर में पानी भर गया है। इसके बावजूद अब तक उन्हें बाढ़ सहायता राशि का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने मुखिया, वार्ड सदस्य और जिलाधिकारी से मिलकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं, अन्य वार्डों के कुछ बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी या सीओ मौके पर नहीं आएंगे और समस्या का समाधान नहीं होगा, सड़क जाम हटाया नहीं जाएगा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अडिग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें