Munger News : मुंगेर में बाढ़ राहत राशि को लेकर पीड़ित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने सदर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी कि अगर उनके खाते में बाढ़ सहायता राशि नहीं आई, तो इस बार वोट का बहिष्कार किया जाएगा।
मुंगेर में बाढ़ सहायता राशि को लेकर नगर निगम के वार्ड संख्या 41 मोकबीरा चांय टोला की सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाएं सोमवार को मुंगेर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। वहां महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर राहत राशि की मांग की और अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं नारे लगा रही थीं 'राहत राशि नहीं तो वोट नहीं'। उनका कहना था कि डेढ़ महीने तक घर बाढ़ के पानी में डूबा रहा, लेकिन अब तक किसी के खाते में सहायता राशि नहीं आई है। पिछले साल भी बाढ़ राहत नहीं मिली थी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राहत राशि के लिए फॉर्म भरकर वार्ड सदस्य पूजा देवी को सौंपा गया था, मगर इसके बाद भी खाते में पैसे नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि महापौर, विधायक और अंचलाधिकारी से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया
सोमवार को महिलाएं अंचलाधिकारी से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, लेकिन सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र लोगों के खाते में जल्द ही राशि भेज दी जाएगी। हालांकि, महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द राहत राशि नहीं मिली, तो इस बार गांव के लोग चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।