फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा एलान; हर सीट पर खड़े होंगे गौ भक्त उम्मीदवार

Mon, 22 Sep 2025 09:07 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News : जमुई में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान सैकड़ों सनातनी शामिल हुए। शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्तों को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने सनातनी राजनीति का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को उन्होंने जमुई मुख्यालय से गौ मतदाता संकल्प यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा बोधवन तालाब स्थित जवाहर हाई स्कूल से शुरू होकर खैरा मोड़, सदर अस्पताल रोड, अटल बिहारी चौक, महाराजगंज चौक, कचहरी चौक होते हुए शिल्पा विवाह भवन तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों सनातनी शामिल हुए।

'गौ भक्तों को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया जाएगा'

विज्ञापन




यात्रा के समापन पर आयोजित प्रेस वार्ता में शंकराचार्य ने घोषणा की कि राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्तों को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं वे सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे और सनातनी हिन्दुओं से अपील करेंगे कि गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने के संकल्प को पूरा करने के लिए इन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें।

पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा – “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करें। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की आधारशिला है। मतदाता केवल उन्हीं को चुनें जो गौ रक्षा पर स्पष्ट और दृढ़ संकल्प रखते हों।”

'किसी दल ने इस पर स्पष्ट रुख नहीं दिखाया'

विज्ञापन

शंकराचार्य ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई राजनीतिक पार्टियों से दिल्ली में मुलाकात कर लोकसभा में गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने का आग्रह किया था, लेकिन किसी दल ने इस पर स्पष्ट रुख नहीं दिखाया। उन्होंने कहा – जब किसी पार्टी ने हमारी अपील पर ध्यान नहीं दिया तो मजबूरी में हमें विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने का फैसला करना पड़ा है।”

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

विज्ञापन

'सूची औपचारिक रूप से जारी की जाएगी'
शंकराचार्य ने यह भी कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सूची औपचारिक रूप से जारी की जाएगी। कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से भरा रहा। भक्तों ने शंकराचार्य के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। इस मौके पर उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार समेत कई संत और गौ रक्षक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar News : अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें