फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर किसान की गोली मारकर की हत्या, घोड़े पर हथियार से लैश होकर पहुंचे थे बदमाश

Tue, 02 Jun 2026 04:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने की कीमत एक किसान को जान देकर चुकानी पड़ी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में खेत में सो रहे किसान की घोड़े पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने घटना के पीछे रंगदारी नहीं देने की वजह बताई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर स्थित बनारसी राय टोला में सोमवार देर रात अपराधियों ने खेत में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंसूरी यादव(30), पिता जोगेशर यादव, के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मंसूरी यादव ट्रैक्टर चलाकर और फसलों की दौनी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार रात वह दौनी का काम समाप्त करने के बाद खेत में ही फसल की रखवाली के लिए सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चार से पांच की संख्या में घोड़े पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानें मृतक के भाई ने क्या बताया?

विज्ञापन

मृतक के भाई नंदन यादव ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कुछ अपराधियों ने उनके भाई से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उनका आरोप है कि उसी धमकी के बाद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: विधान परिषद् उम्मीदवारों की लिस्ट पर जदयू में मंथन जारी, नीतीश कुमार किन नामों पर लगाएंगे अंतिम मुहर

छापेमारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें