फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: EOU का बड़ा एक्शन! उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर छापा, आय से 2.36 करोड़ अधिक संपत्ति का दावा

Thu, 09 Jul 2026 11:19 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंगेर/सीवान

सार

Bihar News: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी का दावा है कि अधिकारी के पास वैध आय से करीब 2.36 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।
 
विज्ञापन
उत्पाद निरीक्षक के घर पहुंची आर्थिक अपराधिक इकाई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई ने सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई थाने में मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार सुबह उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई। इनमें मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित बड़ी काली स्थान के व्यावसायिक भवन और चूआ बाग स्थित चंदन बाग गैस गोदाम के पास स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई सुबह आठ बजे से लगातार जारी है।

विज्ञापन




आय से 2.36 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति का दावा
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार सत्यापन में प्रथम दृष्टया अंकेश कुमार गोंड द्वारा 2 करोड़ 36 लाख से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 201.97 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


ईओयू की टीम ने कई दस्तावेज खंगालने शुरू किए
आर्थिक अपराध इकाई की टीम गुरुवार सुबह से उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर मौजूद है। टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में तलाशी की कार्रवाई जारी है।

सुबह आठ बजे से जारी है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की कार्रवाई सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। मुंगेर सदर एसडीओ के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन और आर्थिक अपराध इकाई की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RJD में बढ़ी अंदरूनी कलह! किसके निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्या? अपनी ही पार्टी पर उठाए बड़े सवाल

ईओयू की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह पटना के सुल्तानपुर (दानापुर) स्थित आवास, मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर, लल्लूपोखर स्थित व्यावसायिक भवन, सीवान स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय कक्ष तथा नगर थाना क्षेत्र में किराये के आवास पर एक साथ तलाशी शुरू की। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें