फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराब, झूठ और ड्रामा! क्लर्क ने खुद रची किडनैपिंग की साजिश, रातभर दौड़ती रही पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 10:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में शिक्षा विभाग के एक क्लर्क ने शराब के नशे में खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच दी। भाई की सूचना पर पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जमालपुर के होटल विनायक में छापेमारी की, जहां क्लर्क बाथरूम में नशे की हालत में मिला।
विज्ञापन
मुंगेर में शिक्षा विभाग के क्लर्क ने खुद रची अपहरण की साजिश, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग के एक क्लर्क ने शराब के नशे में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। इस सूचना के बाद पुलिस पूरी रात उसे तलाशती रही। आखिरकार जमालपुर के एक होटल के बाथरूम से क्लर्क को नशे की हालत में बरामद किया गया। जांच में अपहरण की कहानी पूरी तरह फर्जी निकली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फोन आया, क्लर्क के अपहरण की दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे धरहरा थाना पुलिस को अमाड़ी निवासी सचिन का फोन आया। उसने बताया कि उसका भाई मनीष कुमार, जो शिक्षा विभाग में क्लर्क है और सदर प्रखंड के जाफरनगर पंचायत स्थित स्कूल में कार्यरत है, उसका अपहरण कर लिया गया है।

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने शुरू की तलाश

सूचना मिलते ही धरहरा थाना प्रभारी सोनू कुमार सक्रिय हो गए। पुलिस ने मनीष के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिसकी अंतिम लोकेशन जमालपुर में मिली। इसके बाद धरहरा और जमालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कई होटलों में छापेमारी शुरू की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

होटल के बाथरूम से नशे की हालत में मिला क्लर्क

तलाशी के दौरान पुलिस होटल विनायक पहुंची। यहां एक कमरे का बाथरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर अंदर से मनीष कुमार शराब के नशे में बदहवास हालत में मिला। उसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी।

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

पुलिस मनीष को जमालपुर थाना लेकर पहुंची, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में सामने आया सच

पुलिस पूछताछ में मनीष कुमार ने स्वीकार किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसने बताया कि शराब के नशे में परिवार को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी।

मद्य निषेध कानून और झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार

धरहरा थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम और पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें