फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में दबंगों का कहर, दो भाइयों को लाठी-डंडो व पिस्टल की नोक से पीटा, मामला हुआ दर्ज

Thu, 07 Mar 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: बेगूसराय में दबंगों का एक बार फिर कहर देखने को मिला है। जहां दबंगों ने दो भाइयों को लाठी डांटे एवं पिस्टल और बंदूक के बूट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 
विज्ञापन
बेगूसराय में दबंगों का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना नया गांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की है। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष शराब का कारोबारी है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दबंग व्यक्ति है और शराब कारोबार के लिए ड्राइवर के रूप मे काम करने का दबाब बनाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर अक्सर मारपीट और गाली गलौज की जाती है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में आज दोनों भाईयों की बंदूक के नाल और पिस्टल की बट से पिटाई की गई। दोनों घायलों की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 के रहने वाले रामाशीष सिंह के पुत्र चंदन कुमार और दिलशन कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध में दिलशन कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही करने वाले कुछ लोगों के द्वारा शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है, इस धंधे में वह बहुत दिन से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने जांच की शुरू
इसी सिलसिले में आरोपी उसके भाई चन्दन जो पेशे से ड्राइवर है, उसे शराब लदी गाड़ी को झारखण्ड से ड्राइविंग कर लाने का अक्सर दबाव बनाया करता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा उसकी एक मोटी रकम भी काफी दिनों से रखे हुए है जो नहीं दे रहा है। मांगने पर शराब लदी वाहन का ड्राइविंग करने पर ही पैसा देने की बात करता है। इसी सिलसिले में आज एक बार फिर शराब लदी गाड़ी को झारखण्ड से लाने का दबाव बनाए जाने लगा और ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें