फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : यूपी-बिहार में उफान पर गंगा, बाल-बाल बचे BJP विधायक; बाढ़ पीड़ितों से जा रहे थे मिलने

Sat, 09 Aug 2025 03:30 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में गंगा के रौद्र रूप का शिकार होने से मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
गंगा नदी के उफान में फंसे बीजेपी विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Flood: बिहार, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी उफान पर है। बड़ी बात यह है कि मुंगेर में गंगा के रौद्र रूप का शिकार होने से मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव बाल-बाल बच गए।  दअरसल, मुंगेर में बढ़ते बाढ़ के मद्देनजर विधायक दो मोटर वोट में अपने सहयोगियों के साथ सदर प्रखंड के दौरे पर जा रहे थे। शनिवार को कुतलुपुर और जाफर नगर पंचायत के दियारा इलाके में लोगों का हाल जानने पहुंचे थे। स्थिति का जायजा लेकर लौट रहे थे, तभी एक मोटर वोट का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद दूसरे वोट को मंगवाया गया। फिर उसी से क्षेत्र का भ्रमण किए, जिसके बाद विधायक देर शाम सीता चरण गांव के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

मोटर वोट तेज धार में बहकर दिशा भटकने लगी

दियारा इलाके से गंगा पार कर शहर की ओर आ रहे थे। वहीं, गंगा की तेज धार में मोटर वोट बार-बार गंगा की धार में बहकर दिशा भटकने लगी। किसी तरह एसडीआरएफ की टीम ने वोट का रुख बबुआ घाट की तरफ मोड़ा। लेकिन बबुआ घाट पहुंचने के पहले ही मोटर वोट का ईंधन समाप्त हो गया। इसके बाद वोट पुनः गंगा की तेज धार में बहने लगी। 

विधायक ने राहत की सांस ली

वहीं, करीब एक किलोमीटर गंगा की धार में बहने के बाद नाविक ने किसी तरह वोट को नियंत्रित किया। बबुआ घाट के बदले विधायक को कष्टहरणी घाट पर सुरक्षित उतारा। वहीं, गंगा से बाहर होने के बाद विधायक ने राहत की सांस ली। इस दौरान विधायक के शरीर पर दर्जनों कीड़े मकोड़े चढ़ आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें

विधायक ने की ये अपील

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुंगेर के दर्जनों पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों को समुचित लाभ देने का काम कर रही है। विधायक ने कहा कि आज जो घटना मेरे साथ हुई है, उससे मैं मुंगेर के तमाम नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि वर्तमान में गंगा के उफान को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र में जाने से बचें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीवान में सनसनीखेज चोरी: गेट काटकर लाखों के गहने पार, विरोध करने पर स्टाफ पर जानलेवा हमला
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें