फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्डिंग स्कूल के इस हॉस्टल से तीन छात्र लापता: खेलने निकले थे बच्चे; परिजनों ने थाने में लगाई गुहार

Sun, 29 Nov 2026 06:23 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

बिहार के शेखपुरा में एक निजी स्कूल के छात्रावास से तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। शनिवार को खेलने के बहाने बाहर निकले तीनों छात्र वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल तीनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
थाने में गुहार लगाते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शेखपुरा में एक निजी स्कूल के छात्रावास से तीन छात्रों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार को तीनों छात्र खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रविवार को आदर्श थाना पहुंचकर पुलिस से बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। घटना के बाद परिवारों में बेचैनी का माहौल है।

मामला शेखपुरा के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली पर मोहल्ले में संचालित बिहार बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास का है। लापता छात्रों की पहचान लखीसराय जिले के महसौना गांव निवासी अनोज राम के पुत्र सन्नी कुमार, विरुपुर थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र दुर्गेश कुमार तथा शेखपुरा जिले के पचना गांव निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। शनिवार को तीनों खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

इस संबंध में आदर्श थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन छात्रों के लापता होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि छात्रों के बाहर निकलने के रास्ते और उनकी संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस तीनों छात्रों की तलाश में जुटी है।

इस घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

थाने में गुहार लगाते परिजन

 

थाने में गुहार लगाते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें