फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, भाई से मिलकर लौट रहा था घर, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Fri, 13 Sep 2024 12:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से युवक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेशखुंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सपहा निवासी अख्तर अली के 32 वर्षीय पुत्र शोएब अली के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात गोगरी थाना क्षेत्र स्थित कौवाटोल की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक गुरुवार को गोगरी स्थित एक मदरसे में अपने भाई से मिलने गया था। जहां से वह देर रात बाइक से वापस आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि शोएब नशा करता था। मामले में गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया की घटना स्थल से युवक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

भाई मदरसे में है मौलाना

गौरतलब है कि मृतक युवक का बड़ा भाई गोगरी स्थित एक मदरसे का मौलाना है। परिजनो की मानें तो शोएब अक्सर अपने भाई से मिलने मदरसा जाया करता था। गुरुवार को भी वह अपने घर पर भाई से मिलने की बात कह निकला था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की माने तो मृतक का शव और उसकी बाइक शुक्रवार सुबह सड़क किनारे देखी गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें