फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, सब्जी विक्रेता का पैर फिसला; बाढ़ की धारा में बहकर गई जान

Tue, 02 Sep 2025 08:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: ग्रामीणों ने घटना को अपनी आंखों से देखा और तत्काल बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उनका शव पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र के लतामबाड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया। गांव के निवासी संजय सहनी (40 वर्ष), जो सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, बाढ़ की तेज धारा में बह गए और उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय सहनी रोज की तरह सब्जी बेचने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में जीएन बांध के समीप वह शौच के लिए रुके। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के उफनते पानी में गिर पड़े। देखते ही देखते धारा ने उन्हें बहा दिया।

ग्रामीणों ने घटना को अपनी आंखों से देखा और तत्काल बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उनका शव पानी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पढ़ें: अवैध संबंध में पति की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना भी लगा

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। सूचना पर गोगरी अंचलाधिकारी, गोगरी थाना पुलिस और पंचायत मुखिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। संजय सहनी की असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना से गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें