Bihar: युवकों की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस और एसटीएफ टीम का आभार जताया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान और घने इलाकों में अकेले अथवा बिना गाइड के प्रवेश न करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंगेर जिले के तीन युवक रविवार दोपहर बरमसिया वाटरफॉल घूमने गए थे, लेकिन वापसी के दौरान वे गहरे जंगल में रास्ता भटक गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंता जताई और स्थानीय थाना को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लड़ैयाटांड़ थाना प्रभारी विभांशु शेखर भास्कर ने तत्परता दिखाते हुए एसटीएफ की विशेष टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। रातभर चले संयुक्त सर्च अभियान के बाद सोमवार तड़के करीब 5 बजे तीनों युवकों को जंगल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
बरामद युवकों की पहचान हसनगंज, थाना कसिमबाजार निवासी 21 वर्षीय अंशु कुमार, 25 वर्षीय अक्षय आदर्श और थाना नयारामनगर के हलिमपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। तीनों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
युवकों की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस और एसटीएफ टीम का आभार जताया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान और घने इलाकों में अकेले अथवा बिना गाइड के प्रवेश न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।