फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बरमसिया वाटरफॉल घूमने गए तीन युवक जंगल में भटके, STF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; सकुशल बरामद

Mon, 21 Jul 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: युवकों की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस और एसटीएफ टीम का आभार जताया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान और घने इलाकों में अकेले अथवा बिना गाइड के प्रवेश न करें।
विज्ञापन
भटके युवकों का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के तीन युवक रविवार दोपहर बरमसिया वाटरफॉल घूमने गए थे, लेकिन वापसी के दौरान वे गहरे जंगल में रास्ता भटक गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंता जताई और स्थानीय थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लड़ैयाटांड़ थाना प्रभारी विभांशु शेखर भास्कर ने तत्परता दिखाते हुए एसटीएफ की विशेष टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। रातभर चले संयुक्त सर्च अभियान के बाद सोमवार तड़के करीब 5 बजे तीनों युवकों को जंगल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  जनसूराज के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान राजद में शामिल, सैकड़ों समर्थकों को भी लेकर पहुंचे

बरामद युवकों की पहचान हसनगंज, थाना कसिमबाजार निवासी 21 वर्षीय अंशु कुमार, 25 वर्षीय अक्षय आदर्श और थाना नयारामनगर के हलिमपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। तीनों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

युवकों की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस और एसटीएफ टीम का आभार जताया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान और घने इलाकों में अकेले अथवा बिना गाइड के प्रवेश न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें