फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताजिया मिलन में बवाल, चंद मिनटों में जुलूस बना रणक्षेत्र, धक्का-मुक्की से मची भगदड़

Sat, 27 Jun 2026 04:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

लखीसराय में मुहर्रम के ताजिया मिलन कार्यक्रम के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद के बाद अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। घायल पक्ष ने महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बड़ी दरगाह में ताजिया मिलन के दौरान विवाद के बाद धक्का-मुक्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहर्रम के ताजिया मिलन का धार्मिक आयोजन शनिवार को उस समय तनाव में बदल गया, जब शहर के बड़ी दरगाह में दो अखाड़ों के बीच अचानक विवाद भड़क उठा। कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। घायल पक्ष ने महिलाओं से छेड़खानी के बाद मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने केवल धक्का-मुक्की की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ताजिया मिलन के दौरान बिगड़े हालात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोहल्ला अखाड़ा का ताजिया जुलूस बड़ी दरगाह पहुंचा था। ताजिया मिलन की रस्म के दौरान किसी बात को लेकर इंग्लिश मोहल्ला अखाड़ा और बड़ी दरगाह अखाड़ा के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

धक्का-मुक्की से मची अफरातफरी
धक्का-मुक्की के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद शाहबाद, मोहम्मद गुड्डू समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल एवं आसपास के निजी क्लीनिकों में कराया गया।
विज्ञापन


महिलाओं से छेड़खानी का लगाया आरोप
घायल पक्ष का आरोप है कि बड़ी दरगाह के कुछ युवकों ने इंग्लिश मोहल्ला से आई महिलाओं के साथ छेड़खानी की। उनका कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: अब कौन-सा नया रास्ता पटना आने के लिए बनेगा लाइफलाइन? कब तक शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे पुल पर परिचालन
विज्ञापन


पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ताजिया मिलन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद धक्का-मुक्की हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें