फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘वीडियो बनाएंगे’ कहकर बुलाया, फिर दोस्तों ने कर दी नाबालिग की हत्या, इलाके में सनसनी

Sat, 21 Mar 2026 08:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया जिले में सोशल मीडिया वीडियो बनाने के बहाने दो नाबालिग दोस्तों ने अपने ही 13 वर्षीय मित्र की हत्या कर दी। मक्के के खेत में ले जाकर पहले उसके हाथ बांधे गए और फिर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
खगड़िया का बैलदौर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का झांसा देकर दो नाबालिग दोस्तों ने अपने ही 13 वर्षीय दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का शौक बना हत्या की वजह

पुलिस अनुसंधान में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मृतक और दोनों आरोपी अक्सर यूट्यूब और फेसबुक पर शॉर्ट्स वीडियो देखा करते थे। वे खुद भी मोबाइल पर ऐसे ही वीडियो बनाने के शौकीन थे। घटना वाले दिन आरोपियों ने अपने दोस्त को वीडियो शूट करने का झांसा दिया और उसे मक्के के खेत में ले जाकर उसके हाथ बांध दिए।

अंडे की दुकान से शुरू हुई पूरी घटना

19 मार्च की सुबह मृतक अपने दोनों दोस्तों के साथ एक अंडे की दुकान पर देखा गया था। यहां से तीनों सकरोहर बहियार स्थित मक्के के खेत में पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुरानी रंजिश को मन में पाले हुए थे। उन्होंने पहले दोस्त के हाथ बांध दिए और वीडियो बनाने लगे। जब काफी देर तक उसके हाथ नहीं खोले गए, तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर पैर रख दिया और दूसरे ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

20 मार्च को बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। तकनीकी सेल और मानवीय इनपुट की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, मारपीट में कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू, मृतक की चांदी की चकती और हाथ का कड़ा बरामद कर लिया है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की मदद ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सफल उद्भेदन में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, गोगरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, विकास कुमार और प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें