फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, लकड़ी लाने जंगल गया युवक तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला

Mon, 13 Jul 2026 09:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई के बटिया थाना क्षेत्र के कटहराटांड जंगल में लापता युवक विष्णु का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के कटावत गांव निवासी विष्णु कुमार का शव सोमवार को कटहराटांड जंगल में एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बटिया थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


लकड़ी लाने निकले थे, फिर नहीं लौटे घर
परिजनों के अनुसार, विष्णु कुमार शनिवार को साइकिल और मोबाइल लेकर जंगल में लकड़ी लाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार को भी ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के जंगलों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

40 ग्रामीणों की तलाश के दौरान मिला शव
सोमवार को गांव के 40 से अधिक ग्रामीण एक बार फिर कटहराटांड जंगल में खोजबीन के लिए पहुंचे। इसी दौरान घने जंगल के भीतर एक पेड़ से विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना बटिया थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजाता कुमारी और एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर एफएसएल टीम को बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि उनके पति शनिवार को जंगल गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि महज 22 दिन पहले ही उनकी बेटी का जन्म हुआ था। परिवार में पहले से एक बेटा और एक बेटी है। विष्णु कुमार की मौत के बाद पत्नी और तीनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
बटिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें