फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस; इलाके में हड़कंप

Tue, 29 Apr 2025 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बलिया थाना की प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बलिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बरबीघी निवासी बबलू महतो (42) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बबलू महतो की अपनी पत्नी शोभा देवी से किसी पारिवारिक विषय को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद बबलू ने गुस्से में आकर देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने बबलू को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: 15 नगर निकायों में प्रशासनिक भवन निर्माण का आदेश, अब सुचारू रूप से चल सकेगा दफ्तर का काम    

इस संबंध में बलिया थाना की प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बबलू महतो खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें