फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता को खाना देने जा रहे थे दोनों; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 28 Jul 2025 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: दोनों बच्चे अपने पिता को खाना देने जा रहे थे। पानी भरे गड्ढे में दोनों का पैर फिसल गया। दोनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी आवाजें नहीं सुनीं। दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया अलौली प्रखंड अंतर्गत गोरियामी पंचायत के संझौती गांव के सोंडाभार में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता राकेश यादव को खेत में खाना देने जा रहे थे, जो धान की रोपाई कर रहे थे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन


ईश्वर ने उन्हें भी छीन लिया
मरने वालों की पहचान राकेश यादव के बड़े बेटे आदित्य (12) के रूप में हुई। वह कक्षा सात में पढ़ता था। वहीं छोटे बेटे की पहचान आदर्श (आठ) के रूप में हुई। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। राकेश यादव किसान थे। परिजनों का कहना है कि राकेश यादव को दो पुत्र ही थे। ईश्वर ने उन्हें भी छीन लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खगड़िया में दर्दनाक हादसा, गंगा की उपधारा में डूबीं दो सगी बहनें; गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए थे
परिजनों ने बताया कि आज दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए थे। काश आज वे स्कूल गए होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती,एक परिजन ने बिलखते हुए कहा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही अलौली सीओ  हिमांशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें