फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui: बहियार में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग का मामला; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 11:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui: घोरमो गांव स्थित बहियार एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा गांव निवासी कैलाश पासवान के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।
 
विज्ञापन
शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के घोरमो गांव स्थित बहियार में बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा गांव निवासी कैलाश पासवान के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। जो फिलहाल चकाई प्रखंड के पेटारपहाड़ी स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था। वहीं सूचना पर चंद्रमंडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वह शौच करने के लिए बहियार की ओर जा रहे थे, तभी उन लोगों की नजर बहियार में एक युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना चंद्रमंडीह थाने की पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक का पहले रस्सी के जरिए गला दबाया गया हो और उसके साथ मारपीट की गई है। जिससे शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान भी मिले है। जबकि शव के पास से एक फाइबर का डंडा मिला है। जिससे प्रतीत होता है कि युवक की मौत से पहले पिटाई भी की गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रमंडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे हो लोगों को समझने का प्रयास करने लगी। हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर दो युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें