फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान से पूछे कई सवाल, सीएम नीतीश कुमार के बारे में ऐसा कहा

Fri, 02 May 2025 06:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार सिर से लेकर जड़ तक फैला हुआ है। मंत्रियों का महीना फिक्स है। नीचे तो भ्रष्टाचार है ही। थाना ब्लॉक में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचारियों तथा अपराधियों को बचाना ही नीतीश कुमार का एजेंडा रह गया है।
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को जमुई के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार मेंटली रिटायर्ड हो चुके हैं और रिटायर्ड अफसरों की बदौलत ही बिहार की सरकार चल रही है। तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान से भी सवाल पूछा। कहा कि उन्होंने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं बिहार की राजनीति करेंगे तो अब क्या अब तक बिहार की राजनीति नहीं कर रहे थे। फूड प्रोसेसिंग उनका मंत्रालय है वह बताएं कि अभी तक उन्होंने बिहार को क्या सौगात दी?

विज्ञापन


तेजस्वी याव ने कहा कि चिराग कहते हैं कि बिहार क्राइटेरिया फुलफिल नहीं करता है तो 20 साल से राज्य में आपकी सरकार है 10 साल से केंद्र में आपकी सरकार है? आपने बिहार को उसे योग्य बनाया क्यों नहीं? उन्होंने केंद्रीय गिरिराज सिंह पर भी हमला किया और कहा कि वह कपड़ा मंत्री हैं वह बताएं कि बिहार को उन्होंने क्या दिया? उन्होंने कहा कि हम लोगों ने खिलाड़ियों के लिए पॉलिसी बनाई थी और 73 खिलाड़ियों को डीएसपी रैंक दिया था। बिहार का विकास हमारा लक्ष्य है।

चिराग पासवान की पार्टी ने एनडीए से बनाई दूरी, अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा नेताओं ने?
विज्ञापन

वहीं नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि जनता सब समझती है और इन्हें अबकी बार चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे अपने आप पर तथा जनता पर भरोसा है जिस तरह उन्होंने हमें मुख्य विपक्षी दल बनाया है उसी तरह वह हमें सरकार बनाने का भी मौका देंगी। हमारा लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि बिहार का विकास हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि हम लोग सत्ता में आएंगे तो माय बहन मान योजना लागू करेंगे जिससे गरीबों को 2500 रुपए प्रति माह मिलेगा और वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़कर 1500 किया जाएगा तथा गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे ही पूछिए कि आखिर क्यों उनलोगों ने हम लोगों का एजेंडा लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म में जातियां होती हैं, जिनकी गिनती होगी। हर धर्म में गरीब और पिछड़े होते हैं? उनका कल्याण किया जाएगा। आईपी गुप्ता के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक को अपनी विचारधारा रखने तथा पार्टी बनाने का अधिकार है, जो लोग भी महागठबंधन में आएंगे उनका स्वागत है। इस मौके पर प्रवक्ता शक्ति सिंह, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, विजय प्रकाश, फुलेना सिंह, सावित्री देवी, मुकेश यादव, डॉ त्रिवेणी यादव, अमर भगत, गोल्डन अंबेडकर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें