फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में जन्मदिन पार्टी की रात गायब हुई किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Thu, 18 Jun 2026 09:54 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

जन्मदिन समारोह के शोर-शराबे के बीच घर से लापता हुई किशोरी का शव अगले दिन पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका को खारिज करते हुए हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे तक किशोरी घर पर ही मौजूद थी और सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान पड़ोस में एक जन्मदिन समारोह का आयोजन चल रहा था, जहां भोज और डीजे कार्यक्रम हो रहा था। देर रात किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटनास्थल से किशोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया होगा। इसके बाद उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर

बहादुरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को विशेष चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, वह कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।
विज्ञापन


फिलहाल पूरे मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या का।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें