फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगुसराय में बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे से मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Oct 2024 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगुसराय में बीपीएससी शिक्षिका का शव किराए के कमरे से संदिग्ध स्थिति में मिला है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हर एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगुसराय के बलिया थानाक्षेत्र में एक बीपीएससी शिक्षिका नाजिया खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके किराए के कमरे से बरामद किया गया है। यह घटना भगतपुर पंचायत के प्रशांत नगर स्थित महिला अस्पताल के ब्लॉक सी कैंपस के एक किराए के मकान में हुई। मृतका की उम्र 29 वर्ष थी और वह स्थानीय स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। पुलिस को सूचना महिला अस्पताल के मालिक द्वारा दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका नाजिया खातून दिवंगत मोहम्मद नसीम की बेटी थी। नाजिया का ससुराल खगड़िया जिला के गोगरी में है। नाजिया के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनकी बहन की मौत सामान्य है और उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतका के परिवार का कहना है कि नाजिया के पति मो. रफीक के साथ पिछले लगभग छह महीनों से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। नाजिया के दो बच्चे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। नाजिया हाल ही में बीपीएससी परीक्षा पास करके बलिया प्रखंड के कन्या उर्दू प्राथमिक विद्यालय हुसैना में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि घटना के दिन नाजिया स्कूल से ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने किराए के मकान में लौट आईं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो अस्पताल के कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि नाजिया का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हो सकती है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
चूंकि यह मामला संदिग्ध है, बलिया पुलिस ने महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। नाजिया के पिछले एक साल से अकेले रहने के कारण पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें