फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सिकंदरा में जंगल के बीच चल रही थी मिनीगन फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार; मुंगेर से जुड़ा हथियार सप्लाई का तार

Wed, 21 Oct 2026 06:26 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिर्चा-पाठकचक के पास नहर किनारे जंगल में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री से तैयार हथियारों की आपूर्ति मुंगेर से जुड़ी मांग के आधार पर की जाती थी।
विज्ञापन
बरामद मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में अवैध हथियार निर्माण और उसकी सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिर्चा-पाठकचक के पास नहर किनारे जंगल में संचालित इस अवैध ठिकाने से जिंदा कारतूस, ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 20 अक्तूबर को सिकंदरा थाना कांड संख्या 283/2026 के सिलसिले में गिरफ्तार छोटू पासवान उर्फ टीनू कुमार (25), निवासी मिर्चा, थाना जमुई से पूछताछ की गई थी। पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का पता लगाया।

कार्रवाई के दौरान कथित फैक्ट्री संचालक जमशेद अली उर्फ तौफीक मलिक, निवासी आमीन, थाना जमुई तथा उसके सहयोगी डबलू कुमार, निवासी मिर्चा गांव, थाना सिकंदरा को गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनका संबंध मुंगेर से भी जुड़ा है। वहां से हथियारों की मांग मिलने पर आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन


मशीन और उपकरण जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एक ड्रिल मशीन, एक हैंड वाइस, एक मैगजीन फार्म, 12 साइकिल फार्म, पांच गोल रॉड, एक मशीन स्प्रिंग, तीन पीस चदरा, 12 हेक्सा ब्लेड, पांच वायर स्प्रिंग और तीन ड्रिल बिट सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार निर्माण का काम कब से चल रहा था और तैयार हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।

बरामद मिनी गन फैक्ट्री का सामग्री, गिरफ्तार युवक, प्रेस को जानकारी देते एसपी

 

बरामद मिनी गन फैक्ट्री का सामग्री, गिरफ्तार युवक, प्रेस को जानकारी देते एसपी

 

बरामद मिनी गन फैक्ट्री का सामग्री, गिरफ्तार युवक, प्रेस को जानकारी देते एसपी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें