फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 22 Sep 2025 08:37 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई यह वारदात हर किसी के रोंगटे खड़े कर दे। बैंक कर्मी राकेश कुमार को तीन बाइक सवार बदमाशों ने पेट में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाते हुए आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जहां एक ओर विधानसभा चुनाव हैं, तमाम राजनीतिक दल बिहार बदलने का दावा कर रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी बिहार में अपराधी हावी हैं। न उनको कानून का डर है, न पुलिस का। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल, वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पंचायत भवन के पास एक बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के साहिबगंज हरिहरपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग
एक फाइल की जांच करके लौट रहा था मृतक

राकेश बैंक का कर्मचारी था और एक्सिस बैंक में थर्ड पार्टी लोन का काम करता था। एक्सिस बैंक के कर्मी पंकज कुमार के अनुसार, राकेश का काम लोन फाइलों का सर्वेक्षण करना और उन्हें बैंक में जमा करना था। घटना के समय वह चेचर में एक फाइल की जांच करके लौट रहा था। तीन बदमाश बाइक से आए और राकेश को पेट में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिदुपुर थाने की पुलिस ने राकेश को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें