फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिना अनुमति मंदिर के रास्ते के लिए स्कूल में कर दी तोड़फोड़, दो कमरे भी ध्वस्त; अज्ञात पर मामला दर्ज

Wed, 21 May 2025 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पीछे श्री मंगला काली मां का मंदिर बन रहा है। पहले मंदिर का रास्ता विद्यालय के पश्चिमी भाग से था। अब मंदिर को सीधे एनएच 80 से जोड़ने के लिए स्कूल की दीवार और भवन तोड़ा गया।
विज्ञापन
इसी स्कूल में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में बरियारपर थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव में दबंगों द्वारा एक मध्य विद्यालय फुलकिया का भवन जेसीबी से तोड़ दिये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सरकारी स्कूल की चारदीवारी और दो कमरों वाले कीचन भवन को भी गिरा दिया गया। जब प्रधानाध्यापिका आरती विश्वकर्मा स्कूल पहुंचीं तो पूर्वी भाग की दीवार टूटी मिली। दो कमरे का भवन भी ध्वस्त था। यहां बच्चों का मध्याह्न भोजन बनता था। अब खाना बनना बंद हो गया है।

प्रधानाध्यापिका और विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव अंबिका देवी ने बरियारपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड संख्या 70/25 दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि बिना किसी अनुमति के जेसीबी से स्कूल भवन को गिराया गया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पीछे श्री मंगला काली मां का मंदिर बन रहा है। पहले मंदिर का रास्ता विद्यालय के पश्चिमी भाग से था। अब मंदिर को सीधे एनएच 80 से जोड़ने के लिए स्कूल की दीवार और भवन तोड़ा गया।
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; मौके पर जुटी एफएसएल की टीम
विज्ञापन


घटना के बाद भी मंदिर की चारदीवारी का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी था। पुलिस ने किसी भी निर्माण पर रोक लगा रखी है। फिर भी काम नहीं रुका। वही लोगों के द्वारा स्थानीय पत्रकार के द्वारा बदतमीजी भी की गई। गांव में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। विद्यालय में करीब 200 बच्चे नामांकित हैं। पढ़ाई नए भवन में होती है। लेकिन खाना बनाने का काम टूटे भवन में होता था। अब शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीपीओ आनंद वर्मा ने कहा कि स्कूल भवन को गलत तरीके से तोड़ा गया है। प्रधानाध्यापिका को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें