फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक का कहर: जमुई में साइकिल सवार किसान की मौत, युवक गंभीर; संतुलन बिगड़ने से हो गया हादसा

Mon, 06 Apr 2026 04:38 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय अधेड़ की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान केनुहट निवासी सजानंद सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे।

विज्ञापन


वहीं घायल युवक की पहचान नजारी निवासी देवेश कुमार देव के रूप में की गई है। हादसे में देवेश का एक हाथ टूट गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सजानंद सिंह साइकिल से अपने गांव से मटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

पढ़ें: आठवीं की छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, घर पर अकेली थी, तभी उठाया खौफनाक कदम; कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सजानंद सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की भी पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें