फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान

Wed, 18 Jun 2025 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: चुनाव ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु भवनों की पहचान कर उसमें आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान कई अहम निर्देश दिए गए और विभिन्न मुद्दों पर गंभीर विमर्श हुआ।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 मॉडल मतदान केंद्र चिन्हित कर उसकी तैयारी समय रहते सुनिश्चित करें।

कर्मियों की कमी होने पर करें तत्काल मांग
उन्होंने कहा कि सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने विभागीय कर्मियों के साथ बैठक कर लें। यदि किसी विभाग में कर्मियों की कमी हो, तो तत्काल इसकी मांग करें, ताकि समय पर मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 26 जून को मुंगेर प्रमंडल में चुनाव से संबंधित समीक्षा बैठक होगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को अपने विभाग का प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सभी बूथों पर उपलब्ध हों मूलभूत सुविधाएं
सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मूलभूत सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की जांच सुनिश्चित करें।

कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों की पहचान
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने क्षेत्र के ऐसे 'शैडो जोन' को चिन्हित करें, जहां मोबाइल नेटवर्क की क्षमता कम है। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गैर-विद्यालय भवनों की भी तैयारी
जिन मतदान केंद्रों को सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन आदि में बनाया गया है, वहां भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त मतदान केंद्र की व्यवस्था भी की जाएगी। जिन बूथों पर पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ था, वहां जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। वहीं अधिक मतदान वाले बूथों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पढ़ें: पीएम के 20 जून के कार्यक्रम को लेकर मंत्री जनक राम बोले- 'यह विकास से जुड़ा सरकारी कार्यक्रम है

अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव की व्यवस्था
चुनाव ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु भवनों की पहचान कर उसमें आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रेलवे परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैयारी करने का निर्देश दिया।

सभी कर्मियों का डाटाबेस तैयार होगा
चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त सभी सरकारी कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त शराब जब्ती, चेक पोस्ट निर्माण, सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति, स्वीप अभियान, वाहन आकलन आदि विषयों पर कार्य करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

रिसीव एवं डिस्पैच सेंटर पर भी रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संभावित रिसीव एवं डिस्पैच सेंटर पर भी सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्व से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी कोषांग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करें। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का भी निर्देश सभी विभागीय नोडल पदाधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता (बेगूसराय एवं तेघड़ा), चुनाव से जुड़े कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें