फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दिन दहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से दहशत, घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस की लापरवाही उजागर

Wed, 18 Dec 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: मुंगेर में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित का आरोप है कि वह जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने कुछ सुने उसे अस्पताल जाने को कह दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर की रामपुर रेलवे कॉलोनी में बदमाशों की दुस्साहसिक हरकत ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को कॉलोनी में दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इस घटना ने स्थानीय रेलकर्मियों और उनके परिवारों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। घायल युवक की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी अनिल कुमार के बेटे अंकित (28) के रूप में हुई है। फिलहाल, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 
शराबी चाचा का विवाद, भतीजे ने चलाई गोली
घायल अंकित ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक उमंग है, जो कॉलोनी का ही निवासी है। घटना उस समय हुई जब उमंग के चाचा शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। अंकित ने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर उमंग ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और गोली चला दी। गोली अंकित के बाएं हाथ की बांह में लगी।
 
पुलिस ने शिकायत लिए बिना घायल को अस्पताल भेजा
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद अंकित मदद के लिए जमालपुर थाना पहुंचा। लेकिन पुलिस ने गंभीरता दिखाने के बजाय उसे इलाज के लिए अस्पताल जाने को कह दिया। पुलिस ने न तो घटना की पूरी जानकारी ली और न ही घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत उठाई। वहीं, अस्पताल में घायल युवक का प्राथमिक इलाज करने वाले डॉक्टर अशोक पासवान ने बताया कि गोली बांह को छेदकर बाहर निकल गई थी और युवक की हालत खतरे से बाहर थी। इलाज के बाद अंकित बिना किसी को बताए अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन

 
नशाखोरी और अवैध गतिविधियां बनीं घटना की वजह
रामपुर रेलवे कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यह इलाका नशाखोरी और अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। खाली पड़े रेलवे क्वार्टरों पर नशेड़ी कब्जा कर लेते हैं और वहां से अवैध शराब की बिक्री जैसे धंधे संचालित होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध गतिविधियों के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।
 
‘आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई’
घटना के बारे में जमालपुर थाना के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें अब तक कोई सूचना या लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिन दहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नशाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें