फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: बेगूसराय में सभी सीटों पर 10 अक्तूबर से होगा नामांकन शुरू, क्या-क्या रहेगी तैयारी; जानें

Wed, 08 Oct 2025 09:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में कुल 21,29,452 निर्वाचक हैं, जिनमें 11,30,640 पुरुष, 9,98,773 महिलाएं और 39 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार किया रहा है।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में जिला प्रशासन द्वारा बिहार विधानसभा 2025 की तैयारियां लगातार जारी है। जिले के सभी सात विधानसभा सीटों के लिए 10 अक्तूबर से नामांकर प्रारंभ होंगे, इसके लिए सभी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नामांकन की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


सभी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 03.00 बजे अपराह्न तक ली जायेगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 18 अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक कर नामांकन की तैयारी की समीक्षा की गई।

पढ़ें:  'राजद दिल बड़ा करे, 90-100 से अधिक सीटों पर न लड़े चुनाव', सांसद पप्पू यादव ने दी नसीहत
विज्ञापन


उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन को लेकर विडियोग्राफी, सीसीटीवी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, ताकि नामांकन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हो।
इसके साथ ही उन्होंने नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 1200 मतदाताओं पर मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 2537 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिला प्रशासन द्वारा सभी बूथों का भौतिक सत्यापन और बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है।

मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था
85 वर्ष से अधिक मतदाताओं एवं पीडब्लूडी मतदाताओं के लिए व्हील चेयर एवं वोलेटियर्स की विशेष व्यवस्था उपलब्ध की जा रही है। अगर ऐसे मतदाता मतदान केन्द्र जाने में असमर्थ है तो वे बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र 12डी भरकर निर्वाची पदाधिकारी को दे सकते है, उनका मतदान घर पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से कराया जायेगा। इसके साथ ही इस बार मतदान केन्द्र पर निर्वाचकों की सुविधा को देखते हुए मोबाईल फोन जमा करने की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में कुल 21,29,452 निर्वाचक हैं, जिनमें 11,30,640 पुरुष, 9,98,773 महिलाएं और 39 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार किया रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार जन-जागरूकता चलाने का निर्देश दिया है, ताकि इस बार बिहार विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत (VTR) को बढ़ाया जा सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें