फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वर्दी हुई दागदार! अपहरण के नाम पर फिरौती वसूलते पकड़े गए उत्पाद विभाग के ASI, चार गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 10:45 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: नवादा उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों की संलिप्तता वाले अपहरण और फिरौती कांड ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एएसआई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वसूली गई रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में नवादा उत्पाद विभाग की कार्यशैली को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण के नाम पर फिरौती वसूलने के आरोप में उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई है। इस मामले में जमुई थाना कांड संख्या 193/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव निवासी पिंटू कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर की गई।

भाई के अपहरण का फोन, परिवार में मचा हड़कंप
पिंटू कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई संतोष कुमार 23 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे घर से क्रेटा कार लेकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब 7:30 बजे संतोष कुमार का फोन आया, जिसमें उन्होंने अपने अपहरण की जानकारी देते हुए रिहाई के बदले ₹5 लाख की मांग की बात कही। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।

1.5 लाख की वसूली, शराब मामले का दबाव
आनन-फानन में पिंटू कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ ₹2 लाख लेकर नवादा पहुंचे। आरोप है कि पकरीबरावां उत्पाद थाना में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के नाम पर उनसे ₹1.5 लाख वसूले गए। शुरुआती जांच में मामला अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाकर वसूली की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हत्या के आरोपी की बिहार में गोली मारकर हत्या, जमानत पर छूटे शख्स को घेरकर मारा

चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, रकम और कार बरामद
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जांच के दौरान नवादा उत्पाद थाना से जुड़े दो एएसआई और दो होमगार्ड की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई दिलीप कुमार के घर से ₹1.5 लाख बरामद किए गए हैं और संतोष कुमार की क्रेटा कार भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें