फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विस चुनाव को लेकर मुंगेर पुलिस अलर्ट, 46 पर लगा सीसीए-3; अब तक 22 टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 46 अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं 13 अन्य पर सीसीए-3 लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा दो लोगों पर सीसीए की धारा 12(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सैयद इमरान मसूद, एसपी, मुंगेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अब तक कई बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 28 टॉप-10 में शामिल अपराधियों में से 22 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष छह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 46 अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं 13 अन्य पर सीसीए-3 लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा दो लोगों पर सीसीए की धारा 12(2) के तहत कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों पर पहले से हत्या, लूट, अपहरण, बालू व शराब तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। सभी की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  फिश फीड मिलों को बिजली बिल में मिलेगी सरकारी मदद, ऑनलाइन करें आवेदन

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1208 मतदान केंद्र हैं। इनमें नक्सल प्रभावित जमालपुर और तारापुर क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है। पहाड़ी और जंगली इलाकों वाले भीमबांध और धरहरा क्षेत्र पुलिस के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहे हैं। इसे देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें