फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय के 5 अस्पतालों में मॉड्यूलर ओटी और लेबर रूम की शुरुआत, नहीं जाना पड़ेगा दूर; ये सुविधाएं

Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय जिले में इन नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत को एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह पहल न केवल जिले के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाएगी, बल्कि यह राज्य के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बन सकती है।
विज्ञापन
सांसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले के पांच प्रमुख अस्पतालों में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और मॉड्यूलर लेबर रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है। रविवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने इन स्वास्थ्य सुविधाओं का सामूहिक उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस सामूहिक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन चेरिया बरियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से किया गया। यहीं से वर्चुअल माध्यम के जरिए सांसद गिरिराज सिंह ने जिले के चार अन्य अस्पतालों खोदावंदपुर, बरौनी, साहेबपुर कमाल और बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में नवनिर्मित ओटी और लेबर रूम का भी उद्घाटन किया। बता दें कि बेगूसराय जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार राशि प्राप्त हुई थी। इसी राशि का उपयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह परियोजना पूरी की गई। जिलाधिकारी तुषार सिंगला के नेतृत्व में इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण किया गया, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
इन सुविधाओं के शुरू होने से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने ही जिले में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। खासकर महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मॉड्यूलर ओटी और लेबर रूम की उपलब्धता से अब सीज़ेरियन ऑपरेशन जैसी जटिल चिकित्सकीय प्रक्रियाएं भी स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेंगी।
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में होगा बाबा बागेश्वर का भव्य कथा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में; जानें

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुविधाओं से मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी। अब प्रसव से जुड़ी जटिलताओं का निपटारा तुरंत और सुरक्षित रूप से किया जा सकेगा। साथ ही, ग्रामीण महिलाओं को समय पर इलाज मिल पाएगा, जिससे उन्हें बाहर के बड़े अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे अधिकारी
इस भव्य उद्घाटन समारोह में बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला, विधायक कुंदन कुमार, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (मंझौल), स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें