फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: बाइक व जेसीबी की टक्कर में बाइक बनी आग का गोला, घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत

Sun, 18 May 2025 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करने में जुट गई। 
विज्ञापन
बाइक जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरहट थाना क्षेत्र के मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग बखारी चौक के पास रविवार की दोपहर बाइक और जेसीबी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक जेसीबी से टकराते ही जलकर राख हो गई और आग का गोला बन गई। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एकडरवा गांव निवासी राजकुमार यादव, पिता योगेंद्र यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राजकुमार यादव पल्सर बाइक से मलयपुर की ओर जा रहे थे, तभी बखारी चौक के पास एक जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक की टंकी और पहिये में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ ही बाइक में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

पढ़ें: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा और टेंपो की टक्कर में मां-बेटे की मौत; छह गंभीर घायल    
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर था। ट्रक चलाकर घर आया था, पत्नी की तबीयत खराब थी और उसे दिखाने के लिए जमुई आया था। जमुई में ही पत्नी और मां को छोड़ कर वो वापस आ रहा था। तभी बखारी गांव के पास एक जेसीबी वाले ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें