फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News छात्र जदयू नेता पर जानलेवा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Wed, 24 Dec 2025 11:35 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने अहले सुबह छात्र जदयू से जुड़े एक नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई, जब घायल युवक सोनू कुमार जिम करने जा रहा था।
विज्ञापन
छात्र जदयू नेता को स्टेशन के पास बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में अपराधियों का हौसला एक बार फिर बेखौफ नजर आया, जब अहले सुबह बदमाशों ने छात्र जदयू से जुड़े एक नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक खुद को बिहार की सत्ताधारी दल जदयू की छात्र इकाई का सक्रिय कार्यकर्ता बता रहा है। यह सनसनीखेज घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास की है।

घायल युवक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी विजेन्द्र महतो के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। गोली लगने से घायल सोनू कुमार का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

घटना के संबंध में सोनू कुमार ने मीडिया को बताया कि वह बुधवार की अहले सुबह लोहिया नगर स्थित अपने डेरा से जिम करने के लिए निकला था। वह बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बगल वाले रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाघा रेलवे गुमटी के पास बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

घायल सोनू ने बताया कि उसने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। इसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन से अपने मामा को घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उसे आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल लोहिया नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, घायल युवक ने बताया कि वह किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी घटनास्थल के पास दिनदहाड़े गैंगवार में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आने से स्थानीय थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें