बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को
बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गंगा स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के पांच भाई डूब गए, जिसमें दो भाइयों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। लेकिन तीन भाई की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। तीन भाइयों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से दो भाइयों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि तीसरे के शव की तलाश की जा रही है। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव के रहने वाले सुधीर यादव का पुत्र सत्यम कुमार और अविनाश कुमार और मुकेश कुमार के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आपस में करने वाले दो सहोदर भाई एवं एक चचेरे भाई है।
एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबे
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पांच भाई गंगा नदी में स्नान करने गये थे। तभी अचानक सभी डूबने लगे। पांचों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बचाने के चक्कर में पांचों भाई डूब गए। पांचों भाई को डूबते देख वहां मौजूद ग्रामीण हल्ला करने लगे। इतने में कुछ ग्रामीण और गोताखोर उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह दो युवकों को डूबने से बचा लिया, लेकिन तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका तीनों भाई गंगा नदी में डूब गये।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर शव को निकालने की मशक्कत शुरू हो गई घटना की सूचना काफी कोशिश के बाद दो युवकों का शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया है, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों युवक की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि
मरने वाले आपस में चचेरे भाई हैं। वही इस घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि आज स्नान करने के दौरान तीन युवक की डूबने से मौत हुई है, जिसमें दो युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। तीसरे युवक के शव की तलाश की जा रही है।
बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को
बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को
बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को