फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मनुष्यघट्टा पुल पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल; गुस्साए परिजनों ने जाम की सड़क

Wed, 21 Jan 2026 09:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: जमुई-मुंगेर मार्ग पर मनुष्यघट्टा पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रंजीत यादव की मौत हो गई, जबकि लव कुमार घायल हुआ। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मनुष्यघट्टा पुल के समीप मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
मृतक और घायल की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बरहट प्रखंड के नुमर गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक लव कुमार का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
मजदूरी कर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव और लव कुमार मंगलवार को पड़ोसी गांव पाड़ों में मजदूरी करने गए थे। दिनभर काम करने के बाद दोनों एक ही बाइक से शाम के समय अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मनुष्यघट्टा पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि लव कुमार का इलाज जारी है।

पढ़ें- Bihar News: मायके जा रही विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, UP के लिए ट्रेन पर बैठी... पहुंची कहां? परिजन बेहाल
 
घटना की जानकारी मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित मनुष्यघट्टा पुल पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और फरार ट्रैक्टर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा, जिसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें