फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अंतिम सोमवारी पर किऊल नदी में हादसा, मां और भाई को बचाया; 13 साल की रिया की डूबने से मौत

Mon, 24 Aug 2026 05:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Jamui News: जमुई के त्रिपुरारी सिंह घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के दिन स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने मां और 10 वर्षीय बेटे को बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय रिया कुमारी की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी के पास मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के त्रिपुरारी सिंह घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के दिन स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने मां और 10 वर्षीय बेटे को बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय रिया कुमारी की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जलाभिषेक से पहले स्नान करने पहुंचा था परिवार
जमुई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल नदी स्थित स्व. त्रिपुरारी सिंह घाट के समीप सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। भगवान शिव के जलाभिषेक से पहले स्नान करने पहुंचे एक ही परिवार के तीन सदस्य अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी मां और 10 वर्षीय भाई की जान बच गई।

पैर फिसला और देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए तीनों
जानकारी के अनुसार, सौनपे गांव निवासी सुधीर सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी अपनी मां और छोटे भाई सिद्धार्थ (10) के साथ सोमवार सुबह त्रिपुरारी सिंह स्मारक घाट पर स्नान करने पहुंची थी। स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण तीनों गहरे पानी की ओर चले गए। देखते ही देखते तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन


घाट पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने नदी में लगाई छलांग
एक साथ तीन लोगों को नदी में डूबता देखकर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल शोर मचाते हुए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद रिया की मां और उसके छोटे भाई सिद्धार्थ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रिया गहरे पानी में चली गई, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।

खुशियां मातम में बदलीं, गांव में पसरा सन्नाटा
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घाट पर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम सोमवारी के दिन जहां परिवार भक्ति और उत्साह के माहौल में घाट पहुंचा था, वहीं कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल गईं। रिया की असामयिक मौत से सौनपे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किऊल नदी के संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। लोगों ने सावन और अन्य प्रमुख पर्वों के दौरान घाटों पर बैरिकेडिंग, खतरे के निशान और पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों और एसडीआरएफ की तैनाती की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं से भी बच्चों को लेकर गहरे पानी में नहीं जाने और नदी में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरनदी के पास मौजूद भीड़, रोते बिलखते परिजन व मामले की जानकारी लेती पुलिसतने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें