फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुबह-सुबह किउल-जसीडीह रेलखंड पर मिला शव, फैली सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2026 11:39 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई जिले के झाझा स्टेशन के पास किउल-जसीडीह रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया सदर अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किउल-जसीडीह रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नहीं होने के कारण मामला रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झाझा स्टेशन के समीप कानन गांव के पास अप रेलवे लाइन में पोल संख्या 371/19 और 371/20 के बीच स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत झाझा थाना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल का निरीक्षण किया
सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शव सोमवार देर रात बरामद किया गया था। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में युवक की शिनाख्त के लिए जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत 
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: '12 लाख पहुंचा दो वरना...', अपराधी बताकर अस्पताल संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी; दहशत में परिवार
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की जानकारी हो तो तत्काल झाझा थाना से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें