फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2026 09:51 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

एनएच-107 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में एनएच-107 पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सोनवर्षा घाट के समीप तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढ़ली गांव निवासी 22 वर्षीय मो. अरवाज और उनके भाई मो. असाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक से अपने घर से महेशखूंट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसराहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Bihar: बधार में मिला लापता वृद्धा का सड़ा-गला शव; हालत देख सहम गए ग्रामीण, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस और डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाइवा को भी जब्त कर लिया गया है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-107 पर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोक नाथ मिश्रा और चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं बनी चिंता
खगड़िया जिले में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें